Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सिदो कान्हू बस्ती में मनाया गया विधायक पूर्णिमा साहू का जन्मदिन, बधाई देने वालों का लगा तांता MLA Purnima Sahu's birthday was celebrated in Sido Kanhu Basti, people came in large numbers to congratulate her

 


Jamshedpur (Nagendra) पूर्वी विधानसभा की विधायक एवं महिला एवं बाल विकास समिति की सदस्य पूर्णिमा साहू का जन्मदिन सोमवार को उनके आवास एवं बर्मामाइंस स्थित सिदो कान्हू बस्ती में मनाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जो स्लम बस्तियों में रहकर बाल अधिकार एवं समाजहित के लिए कार्य करती हैं। विधायक पूर्णिमा साहू ने उनके बीच साड़ी एवं खाद्य सामग्री भेंटकर मातृशक्ति का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी की जनता ने उन्हें अपार स्नेह और आशीर्वाद दिया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर विशेष रूप से मातृशक्ति का आशीर्वाद लेना उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है और यही आशीर्वाद उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। साथ ही, उन्होंने जनता की सुविधा, सुरक्षा और हितों की रक्षा हेतु निरंतर प्रतिबद्ध होकर कार्य करने की बात कही। 


इस मौके पर बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, समाजसेवी ललित दास, नीरज कुमार, ज्ञान सिंह चौहान, सुभाष मुखी, रूपेश साहू, संजय शर्मा समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं बस्तीवासी मौजूद रहे। विधायक पूर्णिमा साहू को शुभकामना देने वालों का दिनों भर उनके एग्रिको आवास पर भी तांता लगा रहा ।  पूर्वी विधानसभा समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और मिठाई भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।



इस दौरान सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। विधायक पूर्णिमा साहू ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का स्नेह और आशीर्वाद ही मुझे ऊर्जा प्रदान करता है। जन्मदिन पर प्राप्त बधाई और शुभकामना संदेश जनसेवा के मार्ग पर और मजबूती से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इससे पहले, विधायक पूर्णिमा साहू ने गोलमुरी चौक स्थित श्री बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना कर दिन की शुरुआत की।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.