Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच एमपी बिरला सीमेंट का वार्षिक डीलर्स सम्मान समारोह आयोजित MP Birla Cement's annual dealers felicitation ceremony was organized amidst colourful cultural programmes

 


Jamshedpur (Nagendra) एमपी बिरला सीमेंट द्वारा दो दिवसीय बिहार के वार्षिक डीलर्स सम्मान समारोह 2024-25 का आयोजन भव्य रूप से लखनऊ स्थित रामाडा होटल में किया गया। इस दो दिवसीय सम्मेलन में बिहार भर से 500 से अधिक डीलर्स ने भाग लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीलर्स को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। समारोह का विशेष आकर्षण भोजपुरी फिल्म जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह का शानदार मंच प्रदर्शन रहा, जिसने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर कालिदास प्रमाणिक और जोनल हेड (यूपी एवं नार्थ) संजय भंडारी ने डीलर्स को कंपनी की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं और विकास के मार्गदर्शन से अवगत कराया।



इस अवसर पर समूह के एमडी एवं सीईओ संदीप घोष ने भी अपने संदेश द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में नार्थ बिहार के रीजनल मैनेजर पुनीत शर्मा, साउथ बिहार के रीजनल मैनेजर अंजनी आनंद सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, सेल्स प्रमोटर्स और इंजीनियर्स की पूरी टीम उपस्थित रही। गौरतलब है कि एमपी बिरला सीमेंट अपने सशक्त डीलर नेटवर्क के माध्यम से बिहार और उत्तर भारत में विभिन्न श्रेणियों के ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित निर्माण प्रोजेक्ट्स में अहम भूमिका निभा रहा है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.