Jamshedpur (Nagendra) यंग इंडियंस (वाईआई) जमशेदपुर द्वारा आयोजित ’यंग इंडियंस पार्लियामेंट (वाईआईपी) 2025’ का ईस्टर्न रीजनल राउंड आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर ऑडिटोरियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में सिलिगुड़ी, बालासोर, रायपुर, दुर्ग, भुवनेश्वर और जमशेदपुर से आए 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने संसदीय प्रक्रिया की तर्ज पर गहन बहसें कीं और अपने नेतृत्व कौशल का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर विमर्श करते हुए 10 महत्वपूर्ण विधेयक प्रस्तुत किए, जिनमें से 2 विधेयक व्यापक बहस और विचार-विमर्श के बाद पारित हुए। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यंग इंडियंस के इमीजिएट पास्ट नेशनल चेयर एवं ल्प जमशेदपुर के फाउंडर चेयर विशाल अग्रवाला ने कहा कि वाईआईपी की असली सफलता तब होगी जब आज इस मंच से प्रेरित कोई युवा 10 वर्षों बाद मंत्रालय का हिस्सा बनेगा। यही पहल का वास्तविक उद्देश्य है।
कार्यक्रम में वाईआई जमशेदपुर चेयर कौशिक मोदी, को-चेयर श्रुति झुनझुनवाला और सीआईआई जमशेदपुर के सेक्रेटेरिएट कुनाल यादव भी मौजूद रहे। दूसरे दिन भी बहस का दौर जारी रहा और समापन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के प्रबंध निदेशक उज्जवल चक्रवर्ती उपस्थित थे। श्री पांडेय ने युवाओं की आत्मविश्वास और दृष्टिकोण की सराहना करते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में उनकी अहम भूमिका पर बल दिया, वहीं श्री चक्रवर्ती ने छात्रों को नेतृत्व भावना को व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में उतारने का संदेश दिया। भारत राइजिंग की थीम पर आधारित इस आयोजन ने सिद्ध किया कि भारत का युवा संवाद, जिम्मेदारी और दूरदर्शिता के साथ भविष्य की कमान संभालने के लिए तैयार है। वाईआईपी जैसे प्रयास सहभागी लोकतंत्र को नई मजबूती प्रदान करते हैं।
No comments:
Post a Comment