Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa मेघाहातुबुरु झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन ने रामा पांडे का किया भव्य स्वागत मेघाहातुबुरु झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन ने रामा पांडे का किया भव्य स्वागत

 


Guwa (Sandeep Gupta) झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन की ओर से मेघाहातुबुरु में यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे का भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में मजदूर हितों की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लिया। बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा मजदूर नेता रामा पांडे को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया था परंतु हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर मिलने पर पहली बार वे अपने यूनियन के पदाधिकारियों एवं मजदूरों से मिलने मेघाहातुबुरु पहुंचे। 



कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन सदैव मजदूरों के हक, सुरक्षा और सम्मान के लिए संघर्ष करती आई है। उन्होंने कहा कि आज मजदूर वर्ग कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में संगठन को और मज़बूत बनाना समय की मांग है। पांडे ने यूनियन सदस्यों से एकजुटता बनाए रखने और संगठन के सिद्धांतों पर अडिग रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर यूनियन के अफताब आलम, इंतकाब आलम, दयानंद कुमार,जीएस गिल, अमरनाथ यादव,राम हेस्सा,कमल रजक,राज नारायण शर्मा,शैलेश बारी,सोमा नाग, गोपीनाथ पान, मोहम्मद फैज सहित सभी ने संयुक्त रूप से संगठन की भावी रणनीति और मजदूर हितों से जुड़ी प्रमुख मांगों पर चर्चा की।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.