Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Gamhariya जिला कुश्ती संघ की ओर से गम्हरिया में कुश्ती ट्रायल चयन प्रतियोगिता आयोजित Wrestling trial selection competition organized by District Wrestling Association in Gamharia

 


Upgrade Jharkhand News. झारखंड के पलामू में होने वाले 26वीं सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के चयन हेतु जिला कुश्ती संघ की ओर से एक दिवसीय जिला स्तरीय सीनियर पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गम्हरिया के टीजीएस कॉलोनी स्थित अंत्योदय क्लब प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के काफी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान बेहतर खेल के आधार पर पुरुष व महिला वर्ग के जिला स्तरीय टीम के खिलाड़ियों का चयन किया गया।



संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रायल प्रतियोगिता के पश्चात पुरुष वर्ग के फ्री स्टाइल शैली में नीरज कुमार, माइकल मार्डी, अमित महतो, दीपक कुमार व श्याम सुंदर महतो, ग्रीको रोमन शैली में रोहित गुप्ता, विश्वजीत महतो, गुरुपद सिंह मुंडा व फनीभूषण महतो तथा  महिला वर्ग में पुष्पा सिंह मुंडा, चन्दना सिंह व कुमारी बिंदुमती मुंडा का चयन किया गया। बताया कि चयनित सभी खिलाड़ी उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां जिला टीम की ओर से खेलेंगे। 



इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव अखिलेश्वर प्रसाद, जिला हॉकी संघ के सचिव अमित कुमार मोदक, प्रणय रॉय आदि का प्रमुख योगदान रहा। इस दौरान निर्णायक की भूमिका में सुरेश नारायण चौधरी, जावेद अख्तर, अजीत सोरेन, बलराम महतो, प्रसन्न मंडल, संजय हेंब्रम, राजेश लोहरा, बबली टुडू आदि मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.