Jamshedpur (Nagendra) राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान महायज्ञ आज रेड क्रॉस भवन में 540 रक्तदाताओं के रक्तदान के साथ सम्पन्न हुआ। रेड क्रॉस के पेट्रन सदस्यों ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया, जिसमें मुख्य रूप से आसिफ महमूद, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अशोक मोदी, पूरबी घोष, जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की सचिव श्रीमती नलिनी राममूर्ति, रेड क्रॉस रक्तदान समिति के अध्यक्ष अरुण बाकरेवाल, श्रीमती रवीन दुग्गल, रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह, समाजसेवी गणेश राव, चन्द्रमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करती हुई जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की सचिव श्रीमती नलिनी राममूर्ति ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम की टीम हमेशा ही यह साबित करती रही है कि वह शहर के लोगों के लिए समर्पित है और रक्तदान को बढावा देने के लिए यह बेहतरीन कार्य करती है।
रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के उपाध्यक्ष व राज्य प्रबंध समिति सदस्य विकास सिंह ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम की तरह ही अब पूरे झारखंड राज्य में मानव सेवा की गतिविधियों को प्रोत्साहित किये जाने का माध्यम रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव व झारखंड रेड क्रॉस के चेयरमैन बिजय कुमार सिंह के नेतृत्व में होगा। कार्यक्रम में शामिल एहसिन फाउण्डेशन के अध्यक्ष आसिफ महमूद ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम ने लोगों को रक्तदान के जज्बा से जोड़ा है, उन्होने कहा कि इस जज्बे के कारण शहर में हजारों लोगों को रक्तदान के माध्यम से नया जीवन मिल रहा है। उन्होने रक्तदाताओं को अपनी शुभकामना प्रदान की। कार्यक्रम में चन्द्रमोहन सिंह, अशोक मोदी, गणेश राव, बीएनपी गुप्ता, चमकता आईना के सम्पादक जय प्रकाश राय, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्धाज एवं उनकी टीम, वरीय पत्रकार प्रमोद झा मुख्य रूप से उपस्थित थें। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के महाप्रबंधक संजय चौधरी के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
रेड क्रॉस के एसडीपी प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, वाईस पेट्रन डीके घोष, दीपक मित्रा, राजेश मोहन प्रसाद, गीता सिंह, अशोक सिंह, कौशिक राय, जयप्रकाश सिंह, राकेश मिश्र, मनोज सिंह, सरस्वती सरकार, अरविन्द सरकार, विशाल सिंह, राधेश्याम कुमार, समीर सरकार, चन्द्रनाथ सरकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि जो रक्तदाता आज रक्तदान से वंचित रह गये हैं, वे 10 अक्टूबर शुक्रवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्रातः10 बजे से 3 बजे तक रक्तदान कर सकेंगे। उन्होने आज के रक्तदान शिविर की सफलता के लिए सभी रक्तदाताओं और पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment