Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर में एसीआईबी सम्मान समारोह एवं कोल्हान प्रमंडल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई ACIIB felicitation ceremony and review meeting of Kolhan division were organised in Jamshedpur.

 


Jamshedpur (Nagendra) भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो द्वारा कदमा कार्यालय में सम्मान समारोह एवं कोल्हान प्रमंडल की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी राम कुमार छतरियां के नेतृत्व में किया गया।  इस बैठक के मुख्य उद्देश्य पदाधिकारी का सम्मान एवं संगठनात्मक कार्यशैली की समीक्षा करना था तथा इस बैठक के दौरान बाबूलाल नाग  को डिविजनल हेड कोल्हान प्रमंडल झारखंड एवं अजीत कुमार सिंह को डिविजनल लीगल इंचार्ज कोल्हान प्रमंडल का पदभार ग्रहण करने पर उन्हें पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।


इस कार्यक्रम का आयोजन कदमा रामनगर रोड नंबर 10 भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो जमशेदपुर कार्यालय में किया गया। साथ ही इस बैठक के दौरान कई मुद्दों पर अहम चर्चा भी की गई। बैठक में अजीत कुमार सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को कार्यकलाप , नीतियों एवं भावी कार्य - योजना के संबंध में विशेष दिशा निर्देश जारी किया। इसके अतिरिक्त बैठक में कोल्हान प्रमंडल के सभी जिलों के सदस्यों को नियुक्ति पत्र/ सदस्यता प्रमाण पत्र / परिचय प्रमाण पत्र वितरण की समय सीमा प्रक्रिया निर्धारित की गई। भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो के डिविजनल हेड कोल्हन प्रमंडल के बाबूलाल नाग ने अपने संबोधन में कहा कि संयुक्त निदेशक के कुशल नीति के नेतृत्व में कोल्हन प्रमंडल के दोनों जिलों में नई समितियां का गठन एक ऐतिहासिक पहल है। हम संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी के प्रति हार्दिक अभिनंदन व्यक्त करते हैं। 


इस अवसर पर मुख्य रूप से भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो के आला- आधिकारी रामकुमार छतरियां ,नागेंद्र कुमार , अजीत कुमार सिंह , राजेश कुमार शर्मा , डी. रविकुमार , विष्णु प्रधान , अशोक कुमार , संतोष रेड्डी , स्वरूप पाल,सुरेश चंद्र महतो , एम वेंकट राव , अनिल कुमार सिंह , सुनील कुमार सिंह , गोपाल पात्रो , अमीषा नाग एवं अन्य सम्मानित लोग इस कार्यक्रम में शामिल थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.