Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur आनंद बिहारी दुबे ने परविंदर सिंह को सौंपा जिला अध्यक्ष का कार्यभार, तिलक पुस्तकालय में हुआ भव्य कार्यक्रम Anand Bihari Dubey handed over the charge of District President to Parvinder Singh, a grand program was held at Tilak Library.

 


Jamshedpur (Nagendra) बिस्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में आयोजित समारोह मेंनिवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बालमुचू, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, नट्टू झा, विजय खां, अजय सिंह, प्रिंस सिंह, विजय यादव, अखिलेश यादव, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू, कांग्रेस सहकारिता विभाग के अध्यक्ष चिन्ना राव, ज्योति मिश्रा, परितोष सिंह, रजनीश सिंह, ओबीसी सेल महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा समेत कई गणमान्य नेता मौजूद थे।



कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने नवनियुक्त अध्यक्ष परविंदर सिंह को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया। वहीं परविंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वे सबको साथ लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। इसके बाद परविंदर सिंह के आवासीय कार्यालय साकची आमबगान और बिष्टुपुर में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की। इस दौरान नए अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया, वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष को भी उनके कार्यकाल की उपलब्धियों पर शाल और बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में साकची प्रखंड अध्यक्ष धर्म राव, बिरसानगर प्रखंड अध्यक्ष संजय घोष, गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष अतुल गुप्ता, गुरदीप सिंह, राजकिशोर सिंह, रणजीत सिंह, विश्वजीत जेना, अमित दोसज, सोनू तिवारी, पवन तिवारी, निलेश कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका रही।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.