Jamshedpur (Nagendra) टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया। यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के हाथों सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। महामंत्री आरके सिंह ने सबों को अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन यापन की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारीयों में मुख्य रूप से अंजन चक्रवर्ती, अखिलेश कुमार झा , मलय अधिकारी, एस एस हुसैन , टीएमएल , बिपीन बिहारी लाल , गुरदीप सिंह, मोहम्मद खलीलुल्लाह आदि शामिल हैं, जिन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी गई।

No comments:
Post a Comment