Jamshedpur (Nagendra) झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय रांची मे पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह को कांग्रेस का पट्टा पहना कर पुनः कांग्रेस मे सम्मिलित किया। परविंदर सिंह को जिला अध्यक्ष बना कर ऐतिहासिक फैसला लेने के लिए जितेंद्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दिया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा धाम का प्रसाद खिलाकर सभी का मुँह मीठा कराकर आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है और कार्यकर्ताओ को धैर्य रखना चाहिए। समय आने पर पार्टी आपका ख्याल रखेगी। जितेंद्र सिंह को कांग्रेस मे शामिल होने का प्रयास प्रदेश सचिव के के शुक्ला ,भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्रा और जिला कांग्रेस के महासचिव उदय सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर जितेंद्र सिंह, अमरजीत मिश्रा उदय सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश सचिव के के शुक्ल, भारत यात्री अमर जीत नाथ मिश्रा, उदय सिंह आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment