Jamshedpur (Nagendra) लौह नगरी टाटा नगर में शुक्रवार को सैकड़ों सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत धूमधाम के साथ मनाया। आयोजन में महिलाओं ने परंपरागत विधि-विधान के साथ व्रत का पालन किया। महिलाओं ने सबसे पहले करवाचौथ की कथा सुनी और भगवान से अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने बताया कि इस व्रत का इंतजार पूरे साल रहता है, और आज के दिन वे अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत करती हैं।
महिलाओं ने दिन भर 16 सिंगार कर व्रत का पालन किया। शाम को चांद का दीदार कर और अपने पति का दीदार करते हुए व्रत की समाप्ति की। इस अवसर पर परंपरा और भक्ति का सुंदर मिश्रण देखने को मिला। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि करवाचौथ का यह पर्व न केवल पारंपरिक है, बल्कि परिवार और वैवाहिक जीवन में प्रेम और समर्पण की भावना को भी मजबूत करता है। वहीं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भी प्रेम और अखंड सौभाग्य के महापर्व करवा चौथ पर पूजा-अर्चना किया और अपने पति की लंबी आयु की कामनाएं की।


No comments:
Post a Comment