Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान , कुल 256352 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग ,13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में 300 मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग से होगी निगरानीVoting will be held on November 11 from 7 am to 5 pm, a total of 256352 voters will exercise their franchise, 13 candidates are in the fray, 300 polling stations will be monitored through webcasting.

 Jamshedpur (Nagendra) 45-घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 11 नवंबर को मतदान होना है। सुगम, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान प्रक्रिया के सफल संपादन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी  कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार सभी प्रशासनिक तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है । घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में कुल निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 13 है , जिनमें 12 पुरूष एवं 01 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं । उप चुनाव में कुल 256352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें 125114 पुरुष, 131235 महिला एवं 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 



बता दें कि इस बार 2738 दिव्यांग, 372 सर्विस वोटर, 01 ओवरसीज इलेक्टर तथा 16601 युवा मतदाता उप निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदाता मतदान कर सकेंगे। मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग से निगरानी की जाएगी। मतदान केन्द्रों में एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी सुनिश्चित किया गया है। वैसे दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाता जो मतदान हेतु मतदान केंद्र जाना चाहते हैं उनके आवागमन के लिए वाहन, व्हीलचेयर, रैंप, वॉलंटियर की व्यवस्था रहेगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.