Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur आनंद मार्ग के प्रयास से 2 होठ 2 तालु कटे वाले मरीज का निःशुल्क सफल ऑपरेशन दुर्गापुर में किया गया With the efforts of Anand Marg, a successful free operation was performed on a patient with cleft lip and palate in Durgapur.

 


Jamshedpur (Nagendra) आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल, प्रिवेंशन ऑफ़ क्रुएल्टी एनिमल्स एंड प्लांट्स, ऑपरेशन स्माइल एवं इंगा हेल्थ फाउंडेशन के प्रयास से जन्मजात कटे होठ व तालु वाले रोगियों के लिए नि:शुल्क ऑपरेशन हेतु जांच शिविर का आयोजन सोनारी स्थित उर्मिला भवन में किया । इस जांच शिविर में चिन्हित 2 होठ एवं कटे तालु जबकि 2 केवल कटे तालु वाले मरीज मिले थे, जिनका ऑपरेशन स्माइल मिशन दुर्गापुर में किया गया। ऑपरेशन नि:शुल्क किया गया।



दुर्गापुर आईक्यू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पेशेंट कोऑर्डिनेटर शुभम विश्वास ने कहा कि कटे होंठ और तालू की समस्या भ्रूण के विकास के दौरान चेहरे के उतकों के ठीक से नहीं जुड़ने के कारण होता है। उन्होंने बताया कि यह एक प्रकार का जन्मजात दोष है। गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान, बहुत कम उम्र में या फिर अधिक उम्र मे मां बनने, गर्भावस्था के दौरान कुपोषण का शिकार होना आदि इसका कारण है। 



कटे हुए वोट एवं तालु की सर्जरी से इन दोषों को दूर करना संभव है। ऐसे रोगी पूरे विश्व में 800 में से एक या दो मिलते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रिलीफ वॉलिंटियर रूपा देवी एवं सुनील आनंद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.