Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुआ , 74.63 प्रतिशत वोट पड़े The election was held in a peaceful and fair environment, with 74.63 percent votes cast.

 


  • घाटशिला उप विधानसभा चुनाव 

Jamshedpur (Nagendra) घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अनुमंडल कार्यालय, घाटशिला में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित किया। मौके पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चन्द्र समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 में आज मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। सायं 5 बजे तक 74.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि अंतिम मतदान प्रतिशत की घोषणा बाद में की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं सुगमता की समुचित व्यवस्था की गई थी। मतदान प्रक्रिया के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों, माइक्रो ऑब्जर्वर, वीडियो ऑब्जर्वर एवं सेक्टर पदाधिकारियों की निगरानी में निष्पक्ष मतदान कराया गया।


जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मॉक पोल के दौरान 2 बीयू, 1 सीयू एवं 4 वीवीपैट मशीनें बदली गईं। वहीं, वास्तविक मतदान प्रक्रिया के दौरान 1 बीयू, 1 सीयू एवं 5 वीवीपैट मशीनें प्रतिस्थापित की गईं। मतदान दलों की वापसी- मतदान कार्य सम्पन्न होने के उपरांत आज 297 मतदान दल अपने ईवीएम मशीन को को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित रिसीविंग सेंटर में जमा कराएंगे, जबकि 3 मतदान दल भौगोलिक स्थिति के कारण कल 12 नवम्बर 2025 को ईवीएम जमा करेंगे।


जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इस उप निर्वाचन में 31 मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा का उपयोग करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा, दिव्यांग मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 93.63% तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 90.62% दर्ज किया गया, जो लोकतंत्र के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। मतदान दिवस के दौरान सोशल मीडिया पर अवैधानिक पोस्ट से जुड़े 1 एफआईआर, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित 1 एफआईआर दर्ज किए गए हैं। 


जिला निर्वाचन पदाधिकारी  कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन का सफलतापूर्वक, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपादन जिले के सभी मतदाताओं, मतदानकर्मियों, सुरक्षा बलों, निर्वाचन अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सहयोगी कर्मियों के संयुक्त प्रयासों से संभव हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत किया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी मतदान कराना हमारी प्राथमिकता रही है। मतदान के बाद ईवीएम की सुरक्षा एवं स्ट्रॉन्ग रूम की सीलिंग निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत अभ्यर्थियों/एजेंटों की उपस्थिति में की जाएगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.