Jamshedpur (Nagendra) हर साल की तरह इस वर्ष भी गोविंद विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ वार्षिक कार्यक्रम समारोह आयोजित किया गया । इस दौरान सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार समारोह के साथ ही आकर्षक गीत-संगीत, नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की गयी। इस अवसर पर अतिथि के रूप में पहुंचे ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मतिनुल हक़ अंसारी , मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान, भारतीय नौसेना के राजीव रंजन, भारतीय नौसेना के सुशील कुमार सिंह, दिनेश सिंह, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह, ब्रह्मानंद हॉस्पिटल के डॉ हसन, डॉ. समीना अली, उर्दू अखबार के पत्रकार शाकिर अज़ीमाबादी, शेख बदरुद्दी, नूरुज्जमां खान, रंजित कुमार सिंह टी.ओ.पी. थाना प्रभारी, विद्यालय के निदेशक डॉ. बी. डी. शर्मा, सचिव अभिषेक शर्मा, प्राचार्या सुश्री कृष्णा मोदक ने उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन स्कूल के अभिषेक शर्मा द्वारा किया गया। गोविंद विद्यालय के वर्ष 2024 से 2025 के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार जूनियर के कक्षा पांचवी की छात्रा सामिया आफरीन एवं सीनियर की छात्रा ज्योति गोराई को मिला एवं कक्षा नर्सरी से नौवीं व 11वीं के विद्यार्थियों एवं हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस वर्ष की कक्षा बारहवीं के बोर्ड परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं टॉप 10 में नाम अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।
साथ ही प्रत्येक विषय में सौ प्रतिशत अंक लाने वाले सात विद्यार्थियों को बी. डी. शर्मा स्टार अवार्ड के रूप में 10 ग्राम खरा चांदी के सिक्के और प्रशस्ति पत्र दिए गए। वहीं मौके पर विशिष्ट अतिथि नूरुज्जमां खान ने अपने संबोधन में कहा कि गोविंद विद्यालय से मेरा बहुत ही पुराना नाता रहा है और मैं हमेशा यही कामना करूंगा कि पूरा विद्यालय परिवार उच्च शिखर पर रहे। धन्यवाद ज्ञापन छात्रा फातिमा मुस्तफा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों में जाकिया तसनीम एवं आफिया नाज ने किया।



No comments:
Post a Comment