Jamshedpur (Nagendra) बेल्डीह नागा मंदिर के ट्रस्टी शशि तिवारी ने बताया कि बुधवार दिनांक 12.11.2025 को नागा मंदिर में मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अष्टमी को भैरव जयंती मनाया जाएगा । उक्त कार्यक्रम बेल्डीह नागा मंदिर में बुधवार को सुबह 9.30 बजे से पूजा प्रारंभ की जाएगी और 11.00 बजे से पुष्पांजलि एवं 11.30 बजे आरती तथा 12.00 बजे सामूहिक होम एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्टी श्री तिवारी ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध करते हुए कहा है कि इस शुभ अवसर पर आयोजित पूजा कार्यक्रम मे सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बने।
शशि तिवारी ने बेल्डीह काली मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि काल भैरव हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म में पूजे जाने वाले देवता हैं। हिंदू धर्म के अनुसार काल भैरव को भगवान शिव का अवतार माना गया है । साथ ही यह भी मान्यता है कि इस दिन भगवान काल भैरव की पूजा करने से शत्रुओं का नाश होता है और जीवन में सफलता, शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने बताया कि माँ वैष्णो देवी ट्रस्ट की ओर से विश्व शांति के लिए मंदीर के प्राचीन धुनि मे सामूहिक होम होगी।

No comments:
Post a Comment