Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने कहा : घाटशिला उप चुनाव में भाजपा की जीत पक्की , बंपर वोटिंग के लिए सभी मतदाताओं का जताया आभार BJP candidate Babulal Soren said: BJP's victory is certain in the Ghatsila by-election, expressed gratitude to all the voters for the bumper voting.

 


Jamshedpur (Nagendra) भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने घाटशिला उपचुनाव में हुए बंपर मतदान के बाद मतदाताओं के प्रति आभार जताया और मीडिया से बातचित करते हुए कहा कि घाटशिला उपचुनाव को लेकर हुए मतदान में सभी वर्ग के लोगों ने जमकर मतदान किया। इसके लिए घाटशिला की जनता का बहुत बहुत आभार एवं  अभिनंदन है। बाबूलाल ने दावे के साथ कहा कि घाटशिला उप चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होने जा रही है। भाजपा प्रत्याशी ने अपने बातचीत के दौरान कहा कि शाम पांच बजे तक लगभग 74 . 63 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा आया , जो भाजपा की जीत को पक्की कर दी है। उन्होंने कहा कि जिस सीट को झामुमो सेफ मान कर चल रही थी, वहां इनकी दहशत साफ दिखायी दिया। झामुमो के कार्यकर्ताओं ने शुरुआती दौर में डराने धमकाने की कोशिश की,परंतु भाजपा के सजग कार्यकर्ताओं और चुनाव आयोग के देखरेख में उनके गलत मंसूबे कामयाब नहीं हुए । मतगणना के दिन 14 नवंबर को घाटशिला उप चुनाव का परिणाम चौंकाने वाला होगा। भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने उक्त बातें को ऑपरेटिव कॉलेज स्थित अपने कैम्प शिविर में कही।



इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ थे। हेमंत सोरेन द्वारा उन्हें बैल कहने की बात को पूछे जाने पर उन्होंने शालीनता से जवाब देते हुए कहा कि भगवान भोले नाथ की सवारी भी बैल है और पूजनीय है। सोहराई पर्व में भी गाय, बैल की पूजा होती है क्योंकि जमीन को खेती करने लायक बैल ही हल जोतकर उपजाऊ बनाता है , तब जाकर फसल काटी जाती है। उसी तरह झामुमो पार्टी को यहां तक पहुंचाने में गुरु शिबू सोरेन जी और चंपई सोरेन जी ही खेत को जोतकर जमीन तैयार किए हैं जिसका फसल के रूप में हेमंत दादा आज मलाई खा रहे हैं। अब घाटशिला में झामुमो द्वारा बना दिए गए बंजर भूमि में हल जोतकर उसे  उपजाऊ बनाने का काम करेंगे , ताकि घाटशिला की जनता खुशहाल रहे और यहां विकास की बयार बह सके।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.