Jamshedpur (Nagendra) जादूगोड़ा स्थित यूसिल कॉलोनी के चार बूथों पर वोट प्रतिशत बढ़ाने की यूसिल प्रबंधन व घाटशिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील चंद्रा की पहल रंग लाई । इधर बूथ संख्या 204 में 65 प्रतिशत वोट पड़े हैं , जबकि कुल वोटरों की संख्या 1171 है , जहां 771 मतदाताओं ने वोट डाले। इसी तरह बूथ संख्या 205 में 344 मत पड़े , यहां 841 वोटर है। बूथ संख्या 208 में 465 मत पड़े जबकि मतदाता की संख्या 1019 है। बूथ संख्या 209 में 256 मत पड़े जबकि कुल वोटरों की संख्या 633 है।
यहां बताते चले कि यहां की चार बूथों में कुल 192 वोटर यूसिल से सेवानिवृत के बाद बिहार_ यूपी चले गए है लेकिन वोटर लिस्ट की सूची से नाम नहीं कटे है। जबकि यहां के कई मतदाताओं का निधन भी हो चुका है। उनका नाम भी मतदाता सूची से नहीं हटाया गया है ,जिसकी वजह से यहां मतदान का प्रतिशत कम दिखता हैं। फिर भी पिछले चुनाव से बेहतर प्रदर्शन कर मतदाताओं ने अपने दायित्व का निर्वाह करने में अहम योगदान दिया।


No comments:
Post a Comment