Jamshedpur (Nagendra) इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट द्वारा संचालित सहयोग केंद्र, साकचो हाई स्कूल में चल रहे सिलाई कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दस छात्राओं ने तीन महीने का कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया। कोर्स पूर्ण होने पर सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह प्रशिक्षण इनर क्लब द्वारा नियुक्त एक प्रशिक्षित शिक्षिका की देखरेख में संचालित किया गया, जिन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया। इस पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास और कौशल विकास दोनों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए 1 नवम्बर से 18 नई छात्राएँ भी इस प्रशिक्षण से जुड़ गईं हैं। स्कूल प्रशासन ने क्लब के इस सतत प्रयास और सामाजिक उत्थान में योगदान को सराहा तथा अत्यंत संतोष व्यक्त किया।इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी निवा मिश्रा, प्रेसिडेंट सनोबर हसन, एडिटर उषा महतो, पास्ट प्रेसिडेंट अमीता सिन्हा, तथा क्लब की सदस्याएँ अनुप शोहनपाल, झर्ना मलिक, और अमीता उपस्थित थीं।

No comments:
Post a Comment