Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जय दादी की जयकारों से गूंज उठा जुगसलाई, कलश शोभा यात्रा में शामिल हुए सैकड़ो भक्त Jugsalai echoed with the chants of Jai Dadi, hundreds of devotees participated in the Kalash Shobha Yatra.

 


Jamshedpur (Nagendra) श्री राणी सती सत्संग समिति जुगसलाई द्वारा आयोजित दो दिवसीय मंगसीर नवमी महोत्सव के प्रथम दिन बुधवार को जुगसलाई में कलश शोभा यात्रा निकाली गई। सुबह 7 बजे से गणेश और कलश पूजन किया गया। पंडित बजरंग शर्मा ने पूजा करायी। पूजन के बाद कलश शोभा यात्रा निकाली गई। रथ में झूंझनू वाली दादी मां की झांकी सजाई गई थी। सबसे आगे बैंड बाजा, उसके बाद स्कूल के बच्चे तथा समिति के सदस्य (महिला एवं पुरूष) दादी मां का निशान लेकर सामूहिक रूप से चल रहे थे। शोभा यात्रा के दौरान समिति के कलाकार कमल अग्रवाल, जगदीश प्रसाद शर्मा, सुधीर शर्मा, बैजनाथ शर्मा, महिला कलाकार सुनीता भारद्वाज और अदिति भारद्वाज द्वारा दी गयी भजनों की प्रस्तुति में श्रद्धालु झूमते रहे। 


कलाकारों ने सर्व प्रथम गणेश वन्दना म्हारा प्यारा रे गजानन आईजो..., आई मंगसीर नवमी देखो आईं मंगसीर नवमी महोत्सव..., दादी दादी बोल दादी सुन ले सी...., मेहंदी रची थारै हाथा में..., बांटो बांटो आज बधाई..., मोटी सेठानी म्हारो बेडो पार लगनो पडसी रे..., कितनी भोली, कितनी प्यारी लगें दादी मां... आदि भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए चलते रहे। कलश शोभा यात्रा राणी सती दादी मंदिर से निकल कर स्टेशन रोड, गौशाला रोड, नया बाजार, मारवाड़ी पाड़ा रोड़, चौक बाजार, छप्पन भोग रोड़ से गर्ल्स स्कूल रोड़ जुगसलाई होते हुए वापस मंदिर आईं। इस दौरान जय दादी की, जय दादी मां की जयकारों से जुगसलाई गूंज उठा। 



कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया, कमल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मनीष केडिया, बैजनाथ शर्मा, दिलीप अग्रवाल, जगदीश शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, सुधीर शर्मा, राजेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, दीपक गोयल, निर्मल पटवारी सहित श्री राणी सती दादी सत्संग समिति जुगसलाई की महिला सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया एवं मनीष केडिया ने बताया कि गुरूवार को दोपहर 2.30 बजे से मंगल पाठ श्री आंध्र भक्त राम मंदिर बिष्टुपुर प्रांगण में होगा। आमंत्रित कलाकार पुणे से आ रही अपर्णा अग्रवाल द्धारा मंगल पाठ का वाचन किया जायेगा। गुरूवार की संध्या 7 बजे से दादीजी का मनमोहक भजन संध्या आमंत्रित कलाकार कोलकाता की निशा सोनी द्धारा प्रस्तुत किया जायेगा। साथ ही सभी दादी भक्तों के द्वारा सामूहिक रूप से डांडिया धमाल का आयोजन होगा, जिसमें कोलकाता से आ रहे गुरप्रीत सिंह एवं रानी कौर शामिल होगें। मंच संचालक स्थानीय कलाकार सुरेश शर्मा उर्फ लिप्पू द्वारा किया जाएगा। उन्होंने सभी दादी भक्तों से समस्त कार्यक्रम में सपरिवार आमंत्रित होने का अनुरोध किया है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.