Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur ग्रेजुएट कॉलेज में स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया A program was organized on the occasion of Foundation Day in Graduate College.

 


Jamshedpur (Nagendra) ग्रेजुएट कॉलेज में 'झारखंड राज्य की स्थापना दिवस के 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 14-11-25 को समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्रेजुएट कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर वीणा सिंह प्रियदर्शी थीं , जिन्होंने अपने सम्बोधन में छात्राओं के चतुर्दिक विकास के लिए कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। कार्यक्रम का आरंभ गणेश- वंदना से हुई,जिसे अन्नू कुमारीने प्रस्तुत किया, श्रुति चौधरी ने 'झारखंड की सांस्कृतिक विरासत' पर हिंदी भाषण दिया एवं आद्या अभय ने 'झारखंड के 25 वर्षों की विकास यात्रा' पर अंग्रेजी भाषण दिया।



संताली लोक नृत्य शकुंतला सोरेन एवं हो नृत्य अलीशा सोए एवं समूह ने प्रस्तुत किया। स्नेहा भट्टाचार्य छऊ नृत्य प्रस्तुत किया। उसके बाद प्राचार्या द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी दी गई। मंच- संचालन डॉक्टर अर्चना सिंहा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर अरुंधति डे ने किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक समेत बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.