Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur राही ट्रस्ट बाल दिवस पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित किया Rahi Trust distributed study material among children on Children's Day.

 


Jamshedpur (Nagendra) सामाजिक ट्रस्ट राही के तत्वावधान में 14 नवंबर 2025 को सुपोडेरा, परसुडीह, जमशेदपुर में राही ट्रस्ट ट्रस्टी सचिव रितु शर्मा  के माध्यम से बाल दिवस के अवसर पर महिलाओं के बीच कपडे एवं बच्चो को पाठ्य सामग्री के साथ बिस्किट और चॉकलेट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में राही ट्रस्ट के सदस्यों के साथ  ललिता मार्डी के साथ स्थानिय लोग शामिल हुए। राही ट्रस्ट के माध्यम से बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण लगभग हर महीने किया जाता है जिसमें जमशेदपुर एवं आसपास के बस्ती तथा ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ऐसे विद्यालय, जहां पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हो, इन स्थानों पर यह कार्यक्रम मुख्य रूप से किया जाता है। 



राही ट्रस्ट मुख्य रूप से बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करती है, जिसमें बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री के साथ अन्य सामग्रियो का वितरण किया जाता है  सामग्री वितरण के साथ, बच्चों को जागरुक किया जाता है कि वह शिक्षा के प्रति विशेष रूप से ध्यान दें एवं अच्छे से पढ़ाई कर वह अपने जीवन में सफल हो। बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री के साथ कपड़ों का भी वितरण महिलाओं के बिच किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से राही ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार, चेयरमैन विकास साहनी, मनोज सकुजा, बुलबुल आदि शामिल हुए।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.