Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur साकची गोलचक्कर पर स्वदेशी संकल्प अभियान का शुभारंभ लोगों से हस्ताक्षर करवाकर किया गया Swadeshi Sankalp Abhiyan was launched at Sakchi roundabout by getting signatures from the people.

 


Jamshedpur (Nagendra) स्वदेशी जागरण मंच, जमशेदपुर महानगर के द्वारा स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगढ़ी जी के जयंती के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दिवस मनाते हुये स्वदेशी संकल्प हस्ताक्षर अभियान पूरे देश भर में आयोजित किया गया। इसी के तहत आज जमशेदपुर में भी जिला संयोजक राजपति देवी के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर में लोगों से हस्ताक्षर करवाकर स्वदेशी के प्रति संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज कुमार सिंह ने संबोधित करते हुये कहा कि स्वदेशी के विचारधारा को अपने देश के प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में उतारना चाहिए। 



इस अभियान गया प्रांत के विचार विभाग प्रमुख डा0 जटाशंकर पांडे, डा0 अनिल राय ने भी अपना विचार व्यक्त किया। अभियान में प्रांत के युवा प्रमुख पंकज कुमार सिंह, जिला संयोजक राजपति देवी, संजीत सिंह, विकास साहनी, विकास जयसवाल, जयप्रकाश सिंह, उमेश सिंह, मनोज सखुजा, शारदा सिंह, किरणजीत कौर, प्रभा सिंह, सरोज सिन्हा, संजना साहू, वंदना राव, दुर्गा सिंह, प्रीती सिंह, सरिता गुप्ता, देव कुमार, सचिन कुमार, उषा श्रीवास्तव के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.