Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जुगसलाई दादी मंदिर में मंगसीर नवमी महोत्सव पर महिलाओं ने लगवायी मेंहदी Women applied henna on the occasion of Mangsir Navami festival at Jugsalai Dadi Temple.

 


Jamshedpur (Nagendra) श्री राणी सती सत्संग समिति जुगसलाई द्धारा श्री राणी सती दादी जी का 26वां दो दिवसीय श्री मंगसीर नवमी महोत्सव का आयोजन आगामी 12-13 नवम्बर (बुधवार एवं गुरूवार) को धूमधाम से मनाया जायेगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो गयी हैं। श्री राणी सती दादी मंदिर जुगसलाई फूलों एवं लाइटों से सज-धज कर तैयार हैं। महोत्सव के प्रथम दिन बुधवार 12 नवंबर को सुबह 8 बजे से कलश शोभा यात्रा राणी सती दादी मंदिर से निकलेगी। शोभा यात्रा जुगसलाई के विभिन्न मार्गाे से होते हुए वापस दादी मंदिर आकर संपन्न होगी। इसकी तैयारी को लेकर मंदिर के प्रथम तल्ले पर मंगलवार की सुबह समिति की महिला सदस्यों द्धारा शोभा यात्रा के लिए कलश सजाकर तैयार किया गया।


साथ ही दादी जी को मेहंदी लगाने का कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें समिति की माहिलाओ ने भजन कीर्तन कर दादी मां के हाथ और पांव में मेंहदी लगाया और भजनों के माध्यम से रिझाया। शीतल, पूनम, सपना ने महिलाओं को मेंहदी लगायी। मौके पर सुधा रिंगसिया, सरल रिंगसिया, सुलेखा अग्रवाल, रचना केडिया, रेनू गर्ग, प्रियंका अग्रवाल, वंदना केडिया, मंजूषा, चंदा केडिया, काजल केडिया, कविता गोयल, नीलम गोयल, बिंद्या गढ़वाल, सरोज खंडेलवाल, रितु रिंगसिया, वर्षा शर्मा, सविता खंडेलवाल, चंदा शर्मा, शारदा अग्रवाल आदि महिलाएं शामिल थी।


मंगलपाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम गुरूवार कोः-इस संबंध में समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया ने बताया कि गुरूवार को दोपहर 2.30 बजे से मंगल पाठ श्री आंध्र भक्त राम मंदिर बिष्टुपुर प्रांगण में होगा। आमंत्रित कलाकार पुणे से आ रही अपर्णा अग्रवाल द्धारा मंगल पाठ का वाचन किया जायेगा। गुरूवार की संध्या 7 बजे से दादीजी का मनमोहक भजन संध्या आमंत्रित कलाकार कोलकाता की निशा सोनी द्धारा प्रस्तुत किया जायेगा। साथ ही सभी दादी भक्तों के द्वारा सामूहिक रूप से डांडिया धमाल का आयोजन होगा, जिसमें कोलकाता से आ रहे गुरप्रीत सिंह एवं रानी कौर शामिल होगें। मंच संचालक स्थानीय कलाकार सुरेश शर्मा उर्फ लिप्पू द्वारा किया जाएगा। उन्होंने सभी दादी भक्तों से समस्त कार्यक्रम में सपरिवार आमंत्रित होने का अनुरोध किया है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.