Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa किरीबुरू शराब दुकान विवाद का जांच में हुआ निष्पादन, उपभोक्ता ने लिया अपना आरोप वापस Kiriburu liquor shop dispute investigation concludes, consumer withdraws his allegation

 


Guwa (Sandeep Gupta) किरीबुरू स्थित सरकारी शराब दुकान में सील बंद शराब की बोतल में कीड़ा मिलने की शिकायत पर शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर विस्तृत जांच की। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा बटोरी थी, जिसके बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुकान में उपलब्ध सभी बोतलों की बारीकी से जांच की। जांच का नेतृत्व कर रहे उत्पाद विभाग के अधिकारी निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि उपभोक्ता द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद पाया गया। निरीक्षण के दौरान काउंटर पर रखी सभी शराब की बोतलों की ध्यानपूर्वक जांच की गई, परंतु कहीं भी ऐसी कोई गड़बड़ी नहीं मिली जो सील बंद बोतल में कीड़े के होने की पुष्टि कर सके। 



जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट हुई जब शिकायतकर्ता सोनू कुमार अन्ना ने स्वयं स्वीकार किया कि वह शराब पीते समय नशे की हालत में था और बोतल का लगभग आधा हिस्सा वह पहले ही पी चुका था। इसी दौरान संभवतः कहीं से कोई कीड़ा उड़कर उसकी बोतल में गिर गया होगा। उन्होंने माना कि स्थिति को समझे बिना उन्होंने जल्दबाजी में दुकान पर गंभीर आरोप लगा दिया था। उपभोक्ता ने विभाग के समक्ष अपना आरोप वापस लेते हुए कहा मेरी ओर से लगाया गया आरोप गलत था, मैं नशे की हालत में था। इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं। इस मामले के सुलझ जाने के बाद उत्पाद विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की कि किसी भी शिकायत को दर्ज करने से पहले तथ्यों की पूरी तरह पुष्टि कर लें, ताकि अनावश्यक विवाद और गलतफहमी से बचा जा सके।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.