Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa रेलवे परियोजना में तेजी के लिए गुवा में अतिक्रमण हटाने को सेल ने जारी किया निष्कासन नोटिस SAIL issues eviction notice to remove encroachments in Guwa to expedite railway project

 


Guwa (Sandeep Gupta) सेल के संपदा विभाग, गुवा अयस्क खान द्वारा 18.12.2025 को नानकनगर, ढीपासाई, जाटा हाटिंग, डीवीसी एवं स्टेशन कॉलोनी क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने हेतु निष्कासन (इविक्शन) नोटिस जारी किया गया है। रेलवे परियोजना स्थल का कार्य अतिक्रमण के कारण विलंबित होने पर संबंधित निवासियों से आवंटित आवासों में स्थानांतरित होकर वर्तमान अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया गया है। सेल द्वारा बिरसा नगर–II में कुल 184 आवासों का निर्माण किया गया है, जिनमें से अब तक 75 आवंटन पत्र निर्गत किए जा चुके हैं। प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की दिशा में यह कदम सराहनीय है, क्योंकि उन्हें वैध पहचान के साथ नए आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 


इसके बावजूद कुछ लोग स्थानांतरण के लिए अभी भी अनिच्छुक बने हुए हैं। संपदा विभाग के महाप्रबंधक से हुई चर्चा के अनुसार यह मामला अब प्रधानमंत्री पोर्टल के माध्यम से निगरानी में है। परियोजना स्थल से अतिक्रमण हटाने के लिए उपायुक्त, चाईबासा से भी अनुरोध किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी सेल, संपदा विभाग द्वारा आवंटन प्रस्ताव प्राप्त करने हेतु तीन बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.