Guwa (Sandeep Gupta) बीते दिनों झारखंड यूथ इंटक के पदाधिकारियों के गुवा दौरे के दौरान नुईया स्थित लौवा बस्ती का भ्रमण किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से मुलाकात कर बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि लगभग एक माह पूर्व लौवा बस्ती के ग्रामीणों ने झारखंड यूथ इंटक के प्रदेश सचिव सुरेश सावैयां को बताया था कि बस्ती में करीब 25 परिवार निवास करते हैं, लेकिन आज तक वहां बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सुरेश सावैयां ने संबंधित विभाग से संपर्क कर जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था सुदृढ़ कराने को लेकर लिखित आवेदन सौंपा। इसके बाद बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली पहुंचाने के लिए खंभे गाड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव सुरेश सावैयां ने कहा कि अब कुछ ही दिनों में लौवा बस्ती अंधकार से मुक्त होगी। बच्चों को डिबरी की रोशनी में पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी, खेतों तक पानी पहुंचेगा और ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर होगा। मौके पर उपस्थित झारखंड यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उनकी भावनाएं जानी।
ग्रामीणों ने बताया कि वे काफी खुश हैं, क्योंकि पहले चुनाव के समय जनप्रतिनिधि केवल आश्वासन देकर चले जाते थे, लेकिन सुरेश सावैयां के प्रयास से आज उनके गांव में वास्तव में बिजली पहुंच रही है। इस अवसर पर ग्रामीण संजय दिग्गी, सोंगा बोदरा, दीपक चाम्पिया, अरुण दिग्गी, डुका बोदरा, कानू चाम्पिया, सुशील चाम्पिया, एतवा चाम्पिया, माका चाम्पिया, अशोक दिग्गी, कार्तिक बोदरा, माटा चाम्पिया, कानू दिग्गी, समीर बोदरा, कडेया चाम्पिया सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment