Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandil नारायण आईटीआई में रक्तदान शिविर आयोजित, 47 यूनिट रक्त संग्रह Blood donation camp organised at Narayan ITI, 47 units of blood collected


Upgrade Jharkhand News. नारायण ट्रस्ट एवं राजेंद्र मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नारायण प्राइवेट आई टी आई लुपुंगडीह चांडिल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी एवं नारायण ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ जटाशंकर पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथियों को डॉ जटाशंकर पांडे द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। शिविर में कुल 47 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपके एक बूंद रक्त किसी जरुरतमंद को नव जीवन मिल सकता है।


डॉ जटाशंकर पांडे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंदो को रक्त उपलब्ध कराने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी संस्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता देवाशीष राय, आशीष कुंडू, नीमडीह पश्चिमी मंडल अध्यक्ष जयंत कुमार रजक, मुखिया प्रतिनिधि भोलानाथ सिंह, अधिवक्ता निखिल पांडे, प्राचार्य जयदीप पांडे, राजेंद्र मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के सचिव डॉ पी पटेल, अनामिका कुमारी, ब्रह्मानंद ब्लड सेंटर उषा मुर्मू, लिली मुर्मू, फुलमनी लोहार, नीतीश कुमार, गीता कुमार, श्रावण कुमार आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.