Jamshedpur (Nagendra) बारीडीह स्थित बागुन नगर, आदर्श नगर में संचालित दीक्षा प्ले स्कूल में दिनांक 19 दिसंबर को वार्षिक क्रीड़ा दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे बच्चों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रचना श्रीवास्तव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिकाओं श्वेता उपाध्याय, मनीषा जी एवं सरिता जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शाम के समय खेलकूद प्रतियोगिताओं का विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रचना श्रीवास्तव द्वारा संपन्न कराया गया। उल्लेखनीय है कि विद्यालय का संचालन मुख्य रूप से सरोज कुमार एवं श्रीमती रचना श्रीवास्तव द्वारा किया जात है।

No comments:
Post a Comment