Jamshedpur (Nagendra) बन्दे मातरम प्रार्थना के 150 वर्ष पूरे होने पर श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान बिस्टुपुर प्रबंधन समिति द्वारा बन्दे मातरम सम्मान समारोह का आयोजन विगत 15 नवंबर 2025 को श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान के सभागार में किया गया था। जिसमें पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी सुशील कुमार सिंह को बन्दे मातरम सम्मान देने के लिए संस्थान के प्रबंधन समिति द्वारा चयन किया गया था। वर्तमान में सुशील कुमार सिंह भारत भारती संस्था के प्रदेश कार्यकारी सचिव भी हैं। और उन दिनों राष्ट्रीय कार्यक्रम सूरत में शामिल होने के लिए प्रवास पर थे। आने के बाद आज डॉक्टर श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान के महासचिव एवं शिक्षाविद डॉक्टर हरि बल्लभ सिंह आरसी आदरणीय अंगद तिवारी डी एन सिंह एवं पूर्व सैनिक विजेंद्र सिंह की उपस्थिति में सुशील कुमार सिंह को शॉल एवं प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
डॉक्टर हरि बल्लभ सिंह आरसी 96 वर्ष के उम्र में भी संस्थान के बच्चों का चरित्र निर्माण करने में निरंतर क्रियाशील एवं सक्रिय योगदान दे रहे हैं। आप समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। सम्मानित होने के बाद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मान विगत 17 वर्षों से समाज में सैनिकों एवं उनके परिवार की देखरेख एवं समाज से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्याओं में उनकी सकारात्मक भागीदारी का प्रतिफल है। इससे शहर के पूर्व सैनिकों में गर्व के अनुभव के साथ साथ सकारात्मक संदेश जाएगा। हर सैनिक अपने जीवन में अपनी क्षमता के अनुसार राष्ट्र एवं समाज के लिए बेहतर करने का प्रयास करता रहता है। आने वाले दिनों में युवाओं को तीनों सेना में भर्ती होने की जानकारी भी दी जाएगी।

No comments:
Post a Comment