Upgrade Jharkhand News. केरला पब्लिक स्कूल ,मानगो में आई.सी.एस.ई एवं आई.एस.सी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रार्थना द्वारा हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में 37 झारखंड बटालियन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहुजा उपस्थित थे।उन्होंने अपने संभाषण में विद्यार्थियों से कहा कि आप अपनी प्रतिभा का उपयोग देश की प्रगति के लिए करें।उनके जोशीले अंदाज ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
प्राचार्या श्रीमती रूपा घोष द्वारा विद्यालय रिपोर्ट पढ़ा गया। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर माहम अख्तर को पी .एम. मेनन रोलिंग ट्रॉफी दी गई। विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में सर्वश्रेष्ठ करने वाले प्रथम तीन विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया । प्योर साइंस में मोहम्मद नुरुल अबदीन, बायो साइंस में अकरा सुल्तान एवं कॉमर्स संकाय में सोनी अग्रवाल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
प्रत्येक विषय में 90% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को भी ट्राफी एवं प्रमाण पत्र दिया गया। विद्यालय के छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।इस कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मनोरमा नायर, निदेशक श्रीमान शरद चंद्रन, शैक्षणिक निदेशिका श्रीमती लक्ष्मी .आर ,प्राचार्या श्रीमती रूपा घोष , उप प्राचार्या श्रीमती उषा राजशेखरन , डॉ किशोर उज़ा, संयोजिका दिव्या तिवारी ,शिक्षक वृंद ,अभिभावक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।




No comments:
Post a Comment