Upgrade Jharkhand News. इनर व्हील्स क्लब आफ जमशेदपुर वेस्ट ने 25 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा चलाए जा रहे “Orange the World” अभियान के अंतर्गत साकची हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन कराया। यह नाटक स्कूली बच्चों की उपस्थिति में प्रस्तुत किया गया।
छात्राओं ने एक छोटे, प्रभावशाली नाटक में बालिका शिक्षा, भाई-बहनों के साथ समानता, बाल-विवाह की रोकथाम, और महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश तख्तियों के माध्यम से प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति सार्थक और दर्शकों को जागरूक करने वाली रही। नाटक के उपरांत छात्राओं के बीच चॉकलेट और फल वितरित किए गए।क्लब अध्यक्ष सनोबर हसन ने महिलाओं की स्थिति और उनके अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए सभी को जागरूक समाज बनाने का संदेश दिया।
इस मौके क्लब अध्यक्ष सनोबर हसन, उपाध्यक्ष उर्वशी वर्मा, आई पी पी अमिता सिन्हा, ट्रेजरर रंजिता सिन्हा, संपादिका उषा महतो, जया, अमिता, नीना सहाय एवं डॉ आशु भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और बच्चों में जागरूकता फैलाने का उद्देश्य पूर्ण हुआ।

No comments:
Post a Comment