Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गाडाहाथी गांव में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम, ग्रामीणों को किया गया आवश्यक सामग्रियों का वितरण CRPF's Civic Action Programme in Gadahathi village, distribution of essential items to the villagers

 


Guwa (Sandeep Gupta) राजीव रंजन, कमांडेंट 26वीं वाहिनी केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दिशा-निर्देशन में डी/26वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा गाडाहाथी गांव में सिविक एक्शन प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देना एवं आम जनता के बीच सुरक्षा बलों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा। इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच सोलर लाइट, टिन शीट, खेती के लिए बीज, प्लास्टिक की पानी टंकी, स्कूली बच्चों के लिए स्कूल बैग, पेन, पेंसिल, खेल सामग्री एवं छाता सहित अन्य उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया। सामग्री पाकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चंद्र बादल ने कहा कि सीआरपीएफ का उद्देश्य केवल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास में भागीदारी निभाना भी है। उन्होंने ग्रामीणों से नक्सलियों के बहकावे में न आने तथा बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। इस कार्यक्रम में समवाय अधिकारी डी/26वीं वाहिनी महेश्वर कुमार चौरसिया (सहायक कमांडेंट), निरीक्षक सिद्धनाथ पांडे, निरीक्षक निरंजन कुमार, उपनिरीक्षक राजीव राणा, उपनिरीक्षक रोहित कुमार (थाना प्रभारी, किरीबुरु), पार्वती किडो (मुखिया, किरीबुरु पंचायत) एवं सुमन मुंडो (उपमुखिया, किरीबुरु पंचायत) सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.