Guwa (Sandeep Gupta) डी.ए.वी. नेशनल स्पोर्ट्स के अंडर 17 कराटे प्रतियोगिता में टाटा डी.ए.वी. नोवामुंडी की कराटे चैम्पियन आस्था सिंह ने बनाई राष्ट्रीय स्तर पर अद्वितीय पहचान। आयोजित प्रतियोगिता में आस्था सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई दिल्ली में कराटे में अव्वल प्रदर्शन किया। अंडर 17 कराटे के लिए आस्था को सिल्वर मेडल से सम्मनित किया गया। चैम्पियन आस्था सिंह के इस सफलता का श्रेय स्कूल के प्राचार्य प्रशांत कुमार भूयान ने डी.ए.वी. झारखंड - एल जोन के क्षेत्रीय निदेशक सुश्री रेखा कुमारी एवं राष्ट्रीय निदेशक डा० वीर सिंह को देते हुए बताया कि डी.ए.वी. नोवामुंडी प्रतिभा बनाने एवं निखारने की जीवंत प्रयोगशाला है। आस्था की उपलब्धि इसी वृक्ष का एक गरिमामय पुष्प है। उसने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय की पहचान झारखंड- एल जोन में बना इतिहास रचा है ।
इस सफलता का श्रेय टाटा स्टील, शिक्षकों, बच्चों एवं अभिभावकों को भी देते हुए प्राचार्य ने बताया कि टाटा स्टील महाप्रबंधक देबाशीष जेना एवं नोवामुंडी प्रमुख डी० विजयेन्द्र ने आस्था की इस बड़ी सफलता पर हर्ष जताते हुए उसे बधाई दी है। छात्रों की प्रतिभा शुरू से सराहनीय रही है। उत्कृष्ट पठन-पाठन के साथ-साथ विद्यालय सह शैक्षणिक गतिविधियों के द्वारा बच्चों की प्रतिभा को खेल कूद में निखारे के लिए सतत प्रयासरत है। बच्चों की सफलता इस बात का संकेत है। आस्था के इस राष्ट्रीय स्तर की सफलता हेतु विद्यालय में उत्साह का माहौल व्याप्त है। बतौर आस्था क्रीडा शिक्षक हर्ष धनवार एवं टीम नियत्रक जे. रमा. का सहयोग एवं दिशा –निर्देशन अविस्मरनीय है।

No comments:
Post a Comment