Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जिले में 12 जनवरी तक चलेगा नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान : डालसा सचिव , कुमार शौरव त्रिपाठी Drug eradication awareness campaign will run in the district till January 12: Dalsa Secretary, Kumar Shaurav Tripathi.

 


Jamshedpur (Nagendra) नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में 5 जनवरी से 12 जनवरी तक सघन रूप से नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है , जिसकी शुरूआत 5 जनवरी को कोर्ट कैंपस में प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय द्वारा मोबाइल वैन एवं जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया था । जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर के सचिव कुमार शौरव त्रिपाठी ने उक्त जानकारी सोमवार को एक प्रेस वार्ता में दी। प्रेस वार्ता का आयोजन न्याय सदन के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। उन्होंने बताया कि नालसा स्कीम 2025 (ड्रग फ्री इंडिया) के तहत सप्ताह व्यापी नशा उन्मूलन अभियान की शुरुआत हुई है। 


6 जनवरी को शहर में बिष्टुपुर के पीएम मॉल, टाटानगर स्टेशन, करानडीह आदि जगहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर आम लोगों को जागरूक किया गया। इसी तरह 7 जनवरी को शहर के अलग-अलग क्षेत्र में पीएलवी एवं सिविल सोसाइटी के द्वारा नशा मुक्ति को लेकर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल एवं कॉलेज में नशा मुक्ति को लेकर लेख एवं चित्रांकन प्रतियोगिता कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में सरकारी विभागों का भी सहयोग मिल रहा है। चिन्हित लोगों को जहां नशा मुक्ति केंद्र भेज कर सुधार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वही नशा छोड़ चुके लोगों को पुनर्वासित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवा वर्ग नशा का ज्यादा शिकार हो रहा है। इस वर्ग को लक्षित कर विशेष अभियान चलाया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.