Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur तुलसी भवन में "वसंतोत्सव-2026" के दुसरे दिन तीन सत्रों में संगीतमय प्रस्तुतियां Musical performances in three sessions on the second day of "Vasantotsav-2026" at Tulsi Bhavan

 


Jamshedpur (Nagendra) सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा आयोजित संस्थान के मुख्य सभागार में दो दिवसीय   "वसंतोत्सव-2026" कार्यक्रम  के दुसरे दिन तीन सत्रों में विभाजित कार्यक्रम के अंतर्गत पहला  सत्र 'संगीत चौपाल' में 'मंच' संस्था के सदस्यों द्वारा प्रात: 10:30 बजे से विनोद कुमार  एवं अनिता सिंह के संचालन में अपने गीतों से मंत्रमुग्ध करने वाले गायकों में उपासना सिन्हा, नीलाम्बर चौधरी, वेद प्रकाश उपाध्याय, कृष्णा सिन्हा, अनिता डे रक्षित , राजेन्द्र साह राज, एस.पी.सिन्हा मुकुल और श्याम नारायण  प्रमुख  रहे। 


कार्यक्रम के दुसरे सत्र दोपहर 1:30 बजे से 'निनाद' संस्था द्वारा पूनम महानंद  के संचालन में युवा रचनाकारों पर  केन्द्रित 'ओपन माइक परफाॅर्मर्स'  के अन्तर्गत प्रस्तुति देने वाले युवा कवि-कवियत्रियों में निशांत सिंह, शुभम पाण्डेय, क्षमाश्री दुबे, जय कुमार  शाही, शैल बनर्जी, संदीप सिंह गौतम,आरती शर्मा, तेजस्विनी, चन्दन अंजू मिश्रा, समर प्रदीप,अमित प्रसाद तथा जैविक टीम में हिमांशु महतो (कीबोर्ड वादक ) चन्द्र मोहन सोरेन (बीटबॉक्सर) प्रणीत श्रीवास्तव ( रैपर ) एवं विनय कश्यप (गायक) प्रमुख रहे।


कार्यक्रम के तीसरे सत्र में संध्या 5 बजे से पद्मा झा ने शास्त्रीय गीत 'राग रागिनी' प्रस्तुत किया। जिनके साथ तबले पर सनत सरकार एवं कीपैड पर देवाशीष ने जबरदस्त संगत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात सुधादीप के 23 शिष्यों ने शास्त्रीय नृत्य की भिन्न - भिन्न प्रस्तुतियां दी।


इस अवसर पर  सुभाष चन्द्र मुनका, राम नन्दन प्रसाद, डॉo रागिनी भूषण,डाॅo प्रसेनजित तिवारी, डॉo वीणा पाण्डेय भारती, उपासना सिन्हा, पूनम सिंह, नीलम पेड़ीवाल, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, अशोक पाठक स्नेही, बलविंदर सिंह, डॉo  सरित किशोरी, नीलांबर चौधरी, प्रणति शरण, ममता कर्ण, कृष्णा सिन्हा, मनीष सिंह वंदन, बलविन्दर सिंह , सुरेश चन्द्र झा , नीलम पेड़ीवाल,पूनम सिंह,अनीता सिंह,राजेंद्र राज ,  राकेश पाण्डेय , माधुरी मिश्र, मिथिलेश चौबे सहित शताधिक साहित्यकारों एवं संगीत प्रेमियों की उपस्थिति रही।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.