Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह का जन्मदिन जुगसलाई बलदेव बस्ती में केक कटिंग कर मनाया गया The birthday of Tata Workers Union Deputy President Shailesh Singh was celebrated by cake cutting in Jugsalai Baldev Basti.

 


Jamshedpur (Nagendra) प्रसिद्ध श्रमिक नेता एवं टीडब्ल्यूयू (TWU) के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह का जन्मदिन जुगसलाई स्थित बलदेव बस्ती में शुक्रवार को हर्षोल्लास एवं सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मजदूर साथी, स्थानीय नागरिक, समाजसेवी एवं यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने एवं पौधरोपण से हुई। उपस्थित लोगों ने सिंह को फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वहीं अपने संबोधन में शैलेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूरों के अधिकार, सम्मान और कल्याण के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। 


उन्होंने युवाओं से संगठन, एकता और अनुशासन के साथ सामाजिक कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के बीच फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। साथ ही मातृशक्ति के बीच साड़ी का वितरण किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी ने एकजुट होकर सामाजिक समरसता एवं श्रमिक कल्याण के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के ऑफिस बेययर्स तथा यूनियन कमेटी मेंबर उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में EYA फाउंडेशन की महत्वपूर्ण योगदान था।





No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.