Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा थाना में होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आज Peace committee meeting regarding Holi and Ramzan in Guwa police station today

Guwa (Sandeep Gupta) गुवा थाना परिसर में होली और रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आज मंगलवार संध्या 4:00 बजे आयोजित की जाएगी।इसकी जानकारी थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने दी।थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली और रमजान जैसे महत्वपूर्ण पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाएं। उन्होंने सभी समुदायों से सहयोग की अपेक्षा जताई है ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।


बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, गणमान्य नागरिकों तथा स्थानीय दुकानदारों से अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की गई है। प्रशासन का मानना है कि सामूहिक संवाद और समन्वय से ही त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराया जा सकता है।बैठक की अध्यक्षता किरीबुरू एसडीपीओ अजय केरकेट्टा, इंस्पेक्टर वासुदेव मुंडा तथा अंचल अधिकारी मनोज कुमार व बीडीओ पप्पू रजक संयुक्त रूप से करेंगे। प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से समय पर उपस्थित होकर अपने सुझाव देने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्र में शांति और सद्भाव बना रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.