Jamshedpur (Nagendra) झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी पत्नी तथा जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नौशीन खान के समर्थन में चुनाव अभियान को नई गति देते हुए जूगसलाई क्षेत्र के पहलवान डेरा में एक एक विशाल नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे और पूरा क्षेत्र चुनावी उत्साह से गूंज उठा। इस दौरान अपने संबोधन में हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि जुगसलाई के समग्र विकास के लिए जनता को दृढ़ संकल्प और साहस के साथ आगे आना होगा। उन्होंने स्पष्ट आश्वासन दिया कि यदि नौशीन खान विजयी होती हैं, तो जनता की सभी जायज़ मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाया जाएगा।
उन्होंने विशेष रूप से घोषणा की कि चुनाव के तुरंत बाद जुगसलाई में बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। वहीं नुक्कड़ सभा और रोड शो के माध्यम से भी जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की गई और उनसे "बेंच" चुनाव चिह्न पर मुहर लगाकर नौशीन खान को विजयी बनाने की अपील की गई। इस दौरान जनता ने भी भरपूर उत्साह दिखाया और अपना समर्थन व्यक्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक ओर भारतीय जनता पार्टी की पूरी शीर्ष नेतृत्व चुनाव प्रचार में सक्रिय है, किंतु जुगसलाई की धरती पर जनता की शक्ति ही अंतिम निर्णय करेगी। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में उनका कोई वास्तविक मुकाबला नहीं है और विरोधी केवल निराधार दावे कर रहे हैं।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे समझदारी और विवेक के साथ अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करें। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने भी खुलकर अपने विचार व किए। कई लोगों ने कहा कि हिदायतुल्लाह खान ने कठिन समय में हमेशा साथ दिया और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहे। लोगों ने आशा व्यक्त की कि नौशीन खान की जीत जुगसलाई के विकास का एक नया अध्याय सिद्ध होगी और क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा तथा विकास योजनाओं से लाभान्वित होगा। सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने "बेंच" चुनाव चिह्न के समर्थन में नारे लगाए और संकल्प व्यक्त किया कि वे अपने विश्वास को कायम रखते हुए नौशीन खान के चुनाव चिन्ह बेंच छाप पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएंगे। जुगसलाई की राजनीति में यह चुनाव अभियान नए उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक बन चुका है।




































No comments:
Post a Comment