Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur पारडीह मंदिर की बैठक में एकजुट समर्थन, सुधा गुप्ता के पक्ष में बना माहौल मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को शिवजी सिंह का मिला समर्थन United support in the meeting of Pardih temple, atmosphere created in favor of Sudha Gupta, Mayor candidate Sudha Gupta got the support of Shivji Singh.

 


Jamshedpur (Nagendra) नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में ब्रह्मर्षि समाज के भीष्म पितामह और अभिभावक मार्गदर्शक शिवजी सिंह जी का आशीर्वाद मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को प्राप्त हुआ। इस दौरान समाज के प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। वहीं पारडीह मंदिर परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने नगर के विकास, सामाजिक सौहार्द और सभी वर्गों की भागीदारी पर जोर दिया। 


बैठक में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के समर्थन में सभी लोगों ने एकमत से सहमति जताई और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। पूरे यादव परिवार के लोगों ने खुलकर समर्थन देने की घोषणा की। साथ ही बस्तीवासी भी बड़ी संख्या में बैठक में शामिल हुए और एकजुट होकर समर्थन का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद जनसमूह और समर्थन का माहौल देख सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता गदगद नजर आए। समर्थकों ने नारेबाजी कर अपना उत्साह प्रकट किया और चुनाव में मजबूती से साथ निभाने का संकल्प लिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.