Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur चाकुलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष सोमबारी सोरेन एवं जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष नौशीन खान की जीत का डंका बजा The victory of Chakulia Nagar Panchayat President Sombari Soren and Jugsalai Municipal Council President Nausheen Khan was announced.

 


Jamshedpur (Nagendra) चाकुलिया नगर पंचायत से झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती सोमबारी सोरेन का भारी मतों से जीत हुई । झामुमो के वरिष्ठ नेता सह चाकुलिया के चुनाव प्रभारी घनश्याम महतो ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया। उन्होंने श्रीमती सोरेन को विजई होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी । जीत की खुशी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा विजयी प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं का यह उत्साह बता रहा है कि चाकुलिया में अब विकास की नई गाथा लिखी जाएगी । यह जीत केवल एक उम्मीदवार की नहीं, बल्कि चाकुलिया की जनता के अटूट विश्वास, कार्यकर्ताओं के अनवरत संघर्ष और विकासवादी सोच की जीत है। सोमवारी सोरेन के कुशल नेतृत्व में चाकुलिया नगर पंचायत विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और जन-जन की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।


चाकुलिया नगर पंचायत-अध्यक्ष मतगणना अपडेट अंतिम चक्र के पश्चात कुल प्राप्त मतों की संख्या : 

1. सोमबारी सोरेन : 3445 

2. संध्या रानी सरदार : 2119

3. चन्दना मुर्मू- 2718

4. शिलावती टुडू- 260.


जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष के पद पर नौशीन खान की भारी जीत

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद पर झारखंड सरकार के अल्प संख्यक आयोग के चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान की भारी मतों से जीत हासिल हुआ। नौशीन खान के जीत पर पूरे जुगसलाई क्षेत्र में खुशी की लहर है। हिदायतुल्लाह खान एवं नौशीन खान के समर्थक गण जीत की खुशी में पटाखे छोड़कर एवं लड्डू बाटकर जश्न मनाया। 


मतगणना अपडेट अंतिम चक्र के पश्चात कुल प्राप्त मतों की संख्या :

1. नौशीन खान : 11563 

2. रिंकू सिंह : 10843

3.डॉली मल्लिक : 895

4. बलबीर कौर : 548 

5. नीलूफर हुसैन- 212

6. मुस्सर्रत खातुन- 184

7. इंदू देवी : 179

8. जसप्रीत कौर : 93.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.