Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur एनटीटीएफ जमशेदपुर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न NTTF Jamshedpur's annual sports competition concludes

 


Upgrade Jharkhand News. एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कॉलेज कैंपस में ही संपन्न हुई।आयोजित वार्षिक खेलकूद उत्सव का उद्घाटन प्राचार्य प्रीता जॉन द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  ब्रजकिशोर सिंह  लीड इंस्टीट्यूशन टाटा स्टील फाउंडेशन मौजूद रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन,मुख्य अतिथि बृज किशोर सिंह एवं उप प्राचार्य पल्लवी चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुआ।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खेलकूद को जीवन की जरूरत बताते हुए कहा कि खेल जीवन में ऊर्जा का संचार करता है एवं जीवन में लक्ष्य हासिल करने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता इच्छाशक्ति की मजबूती एवं संघर्ष ही आपको लक्ष्य तक पहुंचाता है। फिर प्राचार्य प्रीता जॉन द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुछ दे सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि लीडरशिप एवं टीम स्पिरिट को समझने के लिए खेलकूद एक महत्वपूर्ण जरिया है। 


100 मीटर लड़के: पहला - शेखर बोडला, दूसरा - सारिम मो., तीसरा : प्रीति सिंकू

100 मीटर लड़कियाँ: पहला - तनीषा प्रधान, तीसरा - अर्पण लाकरा, तीसरा - सृष्टि राय

भाला फेंक (Javelin) लड़के: पहला - आकाश यादव, दूसरा - राहुल राज, तीसरा - आशीष

200 मीटर लड़के: पहला - सारिम मो., दूसरा - सोहासा, तीसरा - नहेदुल ज़फ़र

भाला फेंक (Javelin) लड़कियाँ: पहला - सृष्टि, दूसरा - प्रगति, तीसरा - अंजलि

200 मीटर लड़कियाँ: पहला - प्रगति, दूसरा - अंकिता, तीसरा - अर्पिता

सर्वश्रेष्ठ एथलीट (लड़का) - सारिम मो., सर्वश्रेष्ठ एथलीट (लड़की) - प्रगति, सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट हाउस - एटलस, सर्वश्रेष्ठ अनुशासन - प्रीडेटर हाउस, समग्र चैंपियन - टर्मिनेटर


कार्यक्रम में रिले रेस Kabaddi volleyball जैसे खेलों में अपने शानदार प्रदर्शन देते हुए छात्रों ने टीम स्पिरिट एवं लक्ष्य को हासिल करने का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।खेलकूद के इस आयोजन में रोहित सिंह लक्ष्मण सोरेन, दीपक ओझा एवं अन्य का सराहनीय सहयोग रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.