Jamshedpur (Nagendra) यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन सोशल जस्टिस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास के नेतृत्व मे एवं झारखंड टीम के द्वारा समाज के लिए प्रशासन के तरफ से अच्छे कार्य के लिए Md. फयाज अहमद (सिदगोड़ा थाना प्रभारी) को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया और कानून व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार विरोधी संबंधित बात विचार किया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास ने कहा कि हमारा संगठन पूरे देश में समाज सेवा और देश सेवा का कार्य करती है और समय समय पर शासन व प्रशासन के पदाधिकारी गणों को अच्छे कार्य के लिए सम्मानित भी किया जाता है। इस कार्यक्रम मे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास के साथ देवाशीष चंद्र (जिला अध्यक्ष), निधि सिंह ( जिला महिला उपसचिव), सत्यजीत चक्रवर्ती, मिठू चंद्र आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment