Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया Tributes paid to Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev on Martyrs' Day

 


Jamshedpur (Nagendra) अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर द्वारा शहीद स्मारक, गोलमुरी में भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव शहीद दिवस का आयोजन पूर्ण गरिमा एवं देशभक्ति के उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण से हुआ। परिषद के अध्यक्ष विनय कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वरिष्ठ सदस्य सुखविंदर सिंह ने उन सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने देश के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए वीरगति प्राप्त की। तत्पश्चात परिषद के सभी सदस्यों ने बारी-बारी श्रद्धासुमन अर्पित किए। थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना — तीनों सेनाओं से सेवानिवृत्त सैनिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गौरव प्रदान किया। साथ ही सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि "देश न कभी झुका है, न कभी झुकेगा।"


कार्यक्रम में भारत माता की जय और वीर शहीद अमर रहें के उद्घोषों से वातावरण गुंजायमान रहा। उपस्थित सदस्यों में मुख्य रूप से सुखविंदर सिंह, मनोज कुमार सिंह, विश्वजीत, सी.सी. पूरी, उमेश शर्मा, राजीव कुमार, शैलेंद्र कुमार, संजय सिंह, बिरजू, दया भूषण, अनिल कुमार सिंह एवं अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.