Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए सदस्यों का चुनाव के लिए व्यवहार न्यायालय में कराया गया मतदान , वोटिंग के लिए अधिवक्ताओं में भारी उत्साह Voting was held in the civil court to elect new members of Jharkhand State Bar Council, there was huge enthusiasm among the advocates for voting.

 


Jamshedpur (Nagendra) व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के प्रांगण में गुरुवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल में सदस्यों का चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान कराया गया। स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों के रूप में 18 पुरुष और पांच महिला प्रत्याशी यानी कुल 23 प्रत्याशी चुनाव में नामांकन दाखिल किया था , जिसका चुनाव के लिए पूरे झारखंड राज्य के 28 जिला आठ तालुका और एक उच्च न्यायालय बार संघ यानी कुल 37 बार संघ में एक साथ मतदान हुआ। चुनाव में वोटिंग का समय गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया था। जमशेदपुर जिला बार संघ के कुल 2212 अधिवक्ता मतदाताओं में 1473 अधिवक्ताओं ने अपना मत का प्रयोग किया। 


यहां पर कुल प्रत्याशी में नौ पुरुष और तीन महिलाएं थी और उसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला , अनिल कुमार तिवारी , प्रकाश कुमार झा , कुमार राजेश रंजन , राजेश कुमार जायसवाल , राजेश दास , आफताब आलम खान , हामिद राजा और जितेंद्र सिंह मुख्य रूप से शामिल हैं ,जबकि महिलाओं में विनीता सिंह , रंजना कुमारी और शिल्पी प्रसाद सहित सभी प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटी में बंद हो गया । चुनाव में कुल पांच बूथ बनाए गए थे और 9 मत पेटी का प्रयोग किया गया था। 


चुनाव देने के लिए 30 काउंटर बनाए गए थे। सभी बुजुर्ग महिला और पुरुष अधिवक्ता मध्य आयु के अधिवक्ता और युवा अधिवक्ताओं ने बढ़-कर कर शांतिपूर्ण ढंग से अपना मत का प्रयोग किया और संध्या 6:30 बजे तक कुल 1473 अधिवक्ताओं ने अपना मत का प्रयोग किया और सभी प्रत्याशियों ने जाकर मत पेटी का अवलोकन किया और तीन ऑब्जर्वर जो बाहर से आए थे तथा जिला बार संघ के सम्मानित अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास , उपाध्यक्ष बलाई पांडा , संयुक्त सचिव संजीव रंजन बरियार , जय प्रकाश भक्त , पुष्पा कुमारी , रंजना मिश्रा , अभय कुमार सिंह , गौरव पाठक , अनंत गोप , लूसी कश्यप , आलोक कुमार सिंह आदि के संयुक्त प्रयास से चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। 


वहीं चुनाव के दौरान वोट डालने में किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के नेतृत्व में हेल्प डेस्क स्टॉल लगाकर सहयोग किया गया। इसके साथ ही चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो , इसके लिए विशेष रूप से सीतारामडेरा थाना सहित पुलिस प्रशासन का सार्थक सहयोग रहा। चुनाव में अधिक से अधिक अधिवक्ता गण अपने मत का प्रयोग करें, इसके लिए सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थक वोटरों से वोट करने की अपील की और अनुरोध किया। 


इसमें अधिवक्ता अक्षय कुमार झा , मिथिलेश सिंह , संजीव सिंह , महेश कुमार , पवन कुमार , राजीव रंजन , अमित कुमार , विनोद कुमार मिश्रा के साथ-साथ लगभग 100 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने मिलजुल कर पूरे मतदान की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महती भूमिका निभाया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.