Jamshedpur (Nagendra) टाटा नगर में न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक, मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय झारखंड का जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। वहीं मुख्य न्यायाधीश के स्वागत में स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। मुख्य न्यायाधीश ने कलाकारों से संवाद करते हुए झारखंड की समृध लोक संस्कृति में रुचि दिखाई तथा पारंपरिक वाद्ययंत्र नगाड़ा एवं मांदर बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय , जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय , डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक नगर कुमार शिवशीष, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री ऋषभ गर्ग सहित अन्य कई न्यायायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment