Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई द्वारा स्मरण सभा आयोजित किया गया A memorial meeting was organised by Sanskar Bharti Jamshedpur Metropolitan Unit.

 


Jamshedpur (Nagendra) संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई के तत्वावधान में एक स्मरण सभा आयोजित हुई. संस्कार भारती के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य डॉक्टर आदरणीय पद्मश्री शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव जी की स्मृति में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसका विषय था लोक दृष्टि में संविधान. यह प्रतियोगिता अंतर महाविद्यालय थी और जिसमें लगभग 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया.


निर्णायक मंडल में वरिष्ठ सदस्य श्रीमती कृष्णा सिन्हा, विभाग प्रमुख श्री विजय भूषण एवं श्रीमती रमा सिंह थे।  प्रथम - पायल रानी मंडल (वर्कर्स कौलेज), द्वितीय - रौशन कुमार ( को. ऑपरेटिव कौलेज),  तृतीय - सोनिया टुडू ( ग्रेजुएट कौलेज), प्रोत्साहन - क्रमश: राजा डोंगरे, राखी कुमारी, प्रियंका तिवारी, दिशा कुमारी एवं श्रुति कुमारी।


 इस अवसर पर संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई के पुरातन सक्रिय सदस्य नागेश राव, डॉ शकुंतला पाठक, हरि मित्तल, को भी सम्मान में अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह समर्पित किया गया। सभागार में लगभग 100 से अधिक की संख्या में लोग उपस्थित थे. सभी श्रोताओं को बहुत आनंद प्राप्त हुआ। उपस्थित सभी श्रोताओं ने पूज्य पद्मश्री डॉक्टर शैलेंद्र नाथ जी को अपने स्मरण -पुष्प समर्पित किया।


डॉ रागिनी भूषण , ने बताया कि डॉक्टर शैलेंद्र नाथ पटना विश्व विद्यालय के हिन्दी के प्रोफेसर ही नहीं, बल्कि तिलका मांझी विश्वविद्यालय,भागलपुर के उप कुलपति भी थे .उन्होंने हमेशा युवाओं को प्रेरित किया .संस्कार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष 12 साल तक रहे और साहित्य और कला के प्रति अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इस अवसर पर संस्कार भारती के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में संस्कार भारती  की अध्यक्ष  डाॅ रागिनी भूषण ने सभी का स्वागत किया।


 मुख्य रूप से उपाध्यक्ष डॉक्टर मुदिता चंद्रा , संरक्षक डाॅ. जूही समर्पिता, महामंत्री श्रीमती अरुणा भूषण,  मातृ शक्ति प्रमुख  श्रीमती अनीता सिंह, डॉ. पुष्पा कुमारी उपस्थित रहे .कार्यक्रम का प्रारंभ नीलांबर चौधरी एवं श्रीमती उपासना सिंहा के द्वारा प्रस्तुत ध्येय  गीत से हुआ, जबकि संचालन सक्रिय प्रेस सचिव श्री विनोद सिंह ने किया।  कार्यक्रम मे संस्कार भारती के सक्रिय सदस्यगण विद्या तिवारी, पुष्पांजलि मिश्रा, बबली मीरा,आरती श्रीवास्तव, सुधा गोयल, बलविंदर सिंह, सरिता सिंह, डॉ. सुनील नंदवानी,  डाॅ अंजनी सहाय ,डॉ.लक्ष्मी झा की उपस्थिति से मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.