Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur लायंस क्लब के ‘‘एनुअल डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस’’ में नए पदाधिकारियों का चयन, दी बधाई New office bearers selected at Lions Club's "Annual District Conference", congratulated

 


Jamshedpur (Nagendra) लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322A के तत्वावधान में जमशेदपुर स्थित वेव इंटरनेशनल में 60वां एनुअल डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस अत्यंत भव्यता के साथ आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस के दौरान वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए महत्वपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें जिले के भावी नेतृत्व का चयन किया गया।


इस दौरान डिस्ट्रिक्ट 322A के लिए हुए मतदान में सर्वसम्मति और भारी उत्साह के बीच वर्ष 2026-27 के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में शुभ्रा मजूमदार का चयन किया गया। इसके साथ ही फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में कंचन कुमार साहू और सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में सुजीत कुमार निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा के उपरांत लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत की ओर से तीनों का भव्य अभिनंदन किया गया और उन्हें भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने नवनिर्वाचित टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन ऊर्जावान साथियों के नेतृत्व में लायनवाद की सेवा भावना को और मजबूती मिलेगी। 


बधाई देने वालों में मुख्य रूप से लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत की अध्यक्षा अंजुला सिंह, सचिव आयुष्मान सिंह और कोषाध्यक्ष सौरव आनंद शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के मार्गदर्शन में डिस्ट्रिक्ट 322A सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस दौरान लायंस क्लब के मनोज सोनी, राजेश सिंह, ज्योति सिंह, रशमी कुमारी, सुधीर पांडे, संजीव मिश्रा, मधु मिश्रा, आदि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.