Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai रामायणम्' के लिए रणबीर कपूर ने की है जबरदस्त तैयारी, तरुण खन्ना ने किया दिलचस्प खुलासा Ranbir Kapoor has done a lot of preparation for 'Ramayanaam', Tarun Khanna made an interesting revelation.

 


Mumbai (Chirag) रामायणम् भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे भव्य फिल्मों में से एक बनती नजर आ रही है। इस प्रोजेक्ट को दो भागों में बनाया जा रहा है और इसका मकसद इस महान महाकाव्य को बड़े स्तर पर नए अंदाज में पेश करना है। जैसे ही रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में पहला लुक सामने आया, लोगों के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई। दर्शकों ने उनके दमदार ट्रांसफॉर्मेशन की खूब तारीफ की और कहा कि उन्होंने इस किरदार को शानदार तरीके से निभाया है।


एक्टर तरुण खन्ना ने हाल ही में खुलासा किया कि रणबीर कपूर ने अपने किरदार की तैयारी में खुद को पूरी तरह झोंक दिया था। उन्होंने भूमिका को असली तरीके से निभाने के लिए लाइव रामायण स्टेज परफॉर्मेंस भी देखी, जिससे उनकी मेहनत और कमिटमेंट साफ नजर आती है। तरुण खन्ना ने बताया, “मुंबई के NCPA में रणबीर कपूर, उनकी पत्नी आलिया भट्ट, उनकी मां नीतू सिंह और उनके दोस्त अयान मुखर्जी, ये चारों हमारा नाटक देखने आए थे। सिर्फ रणबीर की तैयारी के लिए। सोचिए रणबीर कपूर अपने काम को कितनी गंभीरता से लेते हैं कि वह रामायण को समझने और उसकी ताकत जानने के लिए थिएटर परफॉर्मेंस देखने आए थे।”


सबसे कालजयी और पूजनीय महाकाव्यों में से एक को बड़े पर्दे पर जीवंत करते हुए नितेश तिवारी की रामायणम् को एक भव्य सिनेमाई प्रस्तुति के रूप में देखा जा रहा है, जो इस महान कथा की आत्मा और विशालता को पहले से अलग अंदाज में दिखाएगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के दिव्य किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता के रोल में अपनी गरिमा और गहराई लेकर आएंगी। यश शक्तिशाली रावण की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं सनी देओल बलशाली हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे, जिससे यह फिल्म एक शानदार स्टारकास्ट के साथ भव्य पुनर्कथन बनने जा रही है।


नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायणम् को नमित मल्होत्रा ​​के प्राइम फोकस स्टूडियो द्वारा 8 बार ऑस्कर जीत चुकी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है। यह दोनों में रिलीज होगी और देशभर में IMAX में आएगी। पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमा में दस्तक देगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.