Upgrade Jharkhand News. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा 12 से 14 जून तक रायपुर में आयोजित मिनी इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 13 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में झारखंड पावरलिफ्टिंग संगठन ने कन्हैया कुमार सिंह के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 31 पदक अपने नाम किए, जिनमें 15 स्वर्ण, 9 रजत एवं 7 कांस्य पदक शामिल हैं।
महिला वर्ग में दीपशिखा कुमारी ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, जबकि ज्योति पटल ने महिला मास्टर्स वर्ग में ओवरऑल विजेता बनने का गौरव हासिल किया। पुरुष वर्ग में कन्हैया कुमार सिंह ने ओवरऑल चैंपियन बनकर झारखंड का मान बढ़ाया।
प्रतियोगिता में झारखंड टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से संगठन एवं राज्य के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।



No comments:
Post a Comment